फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जखौरा रेंज में बनेगा पक्षी विहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जखौरा रेंज में पक्षी विहार बनाने के लिए वन विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। ग्राम बुड़ेरा में प्राकृतिक नाले के समीप पांच हेक्टेयर भूमि को पक्षी बिहार के रूप विकसित किया जाएगा। यहां फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
वन विभाग ने पक्षी विहार बनाने के लिए भूमि का चयन कर लिया है। इसके समीप ही एक प्राकृतिक नाला बहता है, जिसके कारण यहां पक्षियों का आना-जाना बना रहता है। वन विभाग ने इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की रूपरेखा तैयार की है। यहां लोगों के बैठने के लिए बेंच व घूमने को कच्चा पाथ वे बनाया जाएगा। ऐसे पौधे भी रोपे जाएंगे जो पक्षियों को आवास बनाने के लिए उपयुक्त हों। विभाग एक निगरानी कमेटी का गठन करेगा, जो पक्षियों की संख्या व उनके प्रकार का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। यह अभी मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा है। यह प्रयोग सफल होता है तो अन्य रेंजों में भी ऐसे पक्षी विहार बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्षी विहार के लिए ग्राम बुड़ेरा में पांच हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। यहां ऐसे पौधों का रोपण किया जाएगा, जिससे पक्षियों को उनका प्राकृतिक माहौल मिल सके।-शिरीन सिद्दकी, उपप्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें