फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम्हौरी वंशा को हराकर बीना ने मारी बाजी

विज्ञापन
धौर्रा में ग्राउंड पर मौजूद खिलाड़ी व अन्य। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। धौर्रा में चल रहे इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 8वें क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को हुए मुकाबले में बम्हौरी वंशा को हराकर बीना की टीम ने जीत हासिल की। बम्हौरा वंशी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवरों में मात्र 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीना की टीम ने रोमांच से भरे मैच में अंतिम विकेट पर 12.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैच में राहुल यादव द्वारा शानदार गेंदबाजी करते हुए बम्हौरी वंशा को 5 विकेट दिलाए, लेकिन उनकी मेहनत नाकामयाब रही। राहुल यादव के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मैच के एंपायर नीरज कुशवाहा और जिम्मी झां रहे। कमेंटेटर सैफ मोहम्मद और गुफरान पठान रहे। स्कोरिंग का कार्यभार अमित कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें