फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दैलवारा एवं अंधियारी के बीच दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम मैनवारा निवासी राजकुमार (23) पुत्र दौलती अहिरवार की भाभी की तीन दिन पहले जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी हुई थी, जिसके चलते राजकुमार रविवार की शाम को करीब पांच बजे अपनी मां को जिला महिला अस्पताल में छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। अभी वह ग्राम दैलवारा एवं अंधियारी के बीच ही पहुंचा था कि अचानक से सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में राजकुमार बाइक समेत काफी दूर तक घसीटता चला गया। उसे गंभीर हालत में देख राहगीरों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन झांसी पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत हो गई। जिस पर परिजन उसके शव को वापस जिला अस्पताल ले आए। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था और वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वहीं, दूसरे बाइक सवार को मामली चोंटे आईं, हादसे के बाद वह अपने घर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें