फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक सवार बदमाशों ने किसान से 1.70 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा था किसान, इलाइट चौराहे पर दिनदहाड़े हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के व्यस्ततम इलाइट चौराहे पर शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान से 1.70 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से चौराहे पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम रोडा निवासी रोशन सिंह पुत्र वीर सिंह सुपर मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक में केसीसी के खाते से रुपये निकालने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने 1.70 लाख रुपये निकाले और उसे पाॅलीथिन में रख लिया। इसके बाद वह बाइक से घर जाने लगे तो बूंदाबांदी होने लगी। रोशन सिंह ने रुपयों को पॉलिथीन में रख लिया। हाथ में लेकर बाइक से घर जाने लगे। दोपहर करीब 2:15 बजे वह जैसे ही इलाइट के पास स्थित टीवीएस एजेंसी के पास पहुंचे। यहां बगल से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पॉलीथिन छीन लिया और तेजी से भाग गए। घटना से रोशन सिंह घबरा गए और चिल्लाने लगे। लेकिन, कोई मदद के लिए नहीं आया। रोशन ने बदमाशों का करीब दो किलोमीटर दूर मन्नू पेट्रोल पंप तक पीछा भी किया। लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार कोतवाली पहुंचे और पीड़ित किसान से बातचीत की। सीओ सदर अभय नारायण राय और कोतवाली पुलिस घटनास्थल और बैंक में पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बेटी की शादी के लिए निकाले थे रुपये, 11 जुलाई को होना था विवाह
किसान रोशन सिंह प्राइवेट बस में कडंक्टर भी हैं। उनकी बेटी शिवानी राजा की 11 जुलाई को शादी है। उन्होंने करीब एक माह पहले ही केसीसी बनवाया था। रोशन को इस बात की चिंता है कि उनकी बेटी का विवाह अब कैसे होगा।


पांच टीमें गठित, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने पांच टीमें गठित की। पुलिस टीमों ने सेंट्रल बैंक, घटनास्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला।

बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें