- घर से महरौनी की ओर जाते समय ग्राम बैरवारा के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बड़गाना निवासी केहर सिंह (29) रविवार की दोपहर को अपने घर से बाइक द्वारा महरौनी की ओर आ रहा था। अभी वह ग्राम बैरवारा-सिंदवाहा रोड पर बैरवारा के समीप पहुंचा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे केहर सिंह घायल हो गया और उसका पैर जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ललितपुर में पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल केहर के पैर की हालत देखकर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।