गदयाना। थाना बार अंतर्गत ग्राम गदयाना में रविवार की शाम को शीतला माता मंदिर के पास बार की ओर जा रही कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल बाइक चालक की पहचान की जा रही है। संवाद