फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स छीन कर फरार

विज्ञापन
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
विज्ञापन
तालबेहट। झांसी-ललितपुर मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश एक महिला का पर्स छीन कर भाग गए। वारदात नगर के व्यस्ततम क्षेत्र में सुमार हजारिया महादेव मंदिर के समीप हुई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश जारी कर दी। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम बांसी निवासी बृजेश कुमार पुत्र छिदामी लाल सोमवार को अपनी पत्नी ममता और छह वर्षीय पुत्र नितिन के साथ दोपहर में करीब एक बजे के लगभग बाइक से अपने घर बांसी जा रहे थे। हजारिया महादेव मंदिर के समीप काली पल्सर सवार दो बदमाश पीछे बैठी उसकी पत्नी ममता का पर्स छीन कर जखौरा की ओर भाग गए। बृजेश कुमार ने बताया कि उसने जखौरा पुल तक बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह लोग भाग गए। बृजेश ने बताया कि पर्स में एक मोबाइल फोन और दो हजार रुपये थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें