फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। महरौनी क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हैड़ी निवासी मुकेश (49) पुत्र सरमन बुधवार की रात ललितपुर नगर पालिका परिषद में संविदा सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात अपनी पत्नी रूबी को अपने घर कुम्हैड़ी बाइक से लेकर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम खितवांस के पास पीछ़े से आ रहे रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह पत्नी समेत घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायल बाइक सवार पति- पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मुकेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रूबी को जिला अस्पताल में उपचार कर घर रवाना कर दिया। मृतक के बहनोई सूरज ने बताया कि मृतक इकलौता पुत्र था। इसकी चार पुत्रियां व एक पुत्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें