ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मसौराकलां में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया।
थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम खजुरिया निवासी मोहम्मद नौसे (48) पुत्र मोहम्मद शफी मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने भतीजे मोहम्मद वसीम पुुत्र मोहम्मद सलीम के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था। अभी वह ग्राम मसौराकलां में एक ढाबा के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल भतीजे वसीम ने तत्काल 108 एंबुलेंस को डायल किया और परिजनों को भी फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नौसे की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज और वहां से ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन ग्वालियर ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई, जिस पर परिजन उसके शव को वापस ललितपुर अस्पताल ले आए। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे अजीम ने बताया कि मृतक चाचा के दो पुत्र व एक पुत्री है। वह कीटनाशक दवा लेने के लिए वसीम के साथ ललितपुर गए थे।