मड़ावरा। सड़क पर भाग रही तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। थाना क्षेत्र के ग्राम साढूमल निवासी हरिशंकर सोमवार दोपहर मड़ावरा से वापस अपने घर लौट रहा था। ललितपुर रोड स्थित दालमिल के नजदीक सामने से तेजगति से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। बोलेरो की भिड़ंत से हरिशंकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बोलेरो ग्राम गोराकछया की बताई गई है जो एक बरात से लौट रही थी। घायल युवक के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।