फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साथी घायल, कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/महरौनी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम बम्हौरी बहादुर निवासी अरविंद कुमार (26) दो दिन पूर्व दोस्त राजू की रिश्तेदारी में बाइक से गया था। सोमवार की शाम को वह दोनों घर लौट रहे थे। ग्राम सिलावन के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अरविंद कुमार गंभीर घायल हो गया। जबकि राजू मामूली रूप से चोटिल हुआ।
विज्ञापन

घायल अरविंद को महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में अरविंद की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें