रात में बिजली गुल हो जाने के कारण टंकियां नहीं भर सकीं। इस कारण शहर में जलापूर्ति प्रभावित रही। सुबह से ही हैंडपंप पर लोगों की भीड़ लगी रही। पानी के लिए गर्मियों में लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आए दिन कोई न कोई समस्या आ जाती है, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। आज जब कुछ नहीं था तो बिजली ने दगा दे दिया और पानी की टंकियां नहीं भर सकीं। इस कारण शहर में जलापूर्ति नहीं हुई। यदि कहीं हुई भी है तो दस मिनट के लिए। इस कारण लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ा।