शहर के लोअर जोन में एक बार फिर पानी का संकट गहरा गया है। बीते रोज हुई बिजली की कटौती के कारण पानी की टंकियां नहीं भर सकीं, इस कारण पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो सकी। लोगों को पानी भरने के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। इस कारण लोगों को असुविधा हुई। प्रभावति क्षेत्र मोहल्ला चौबयाना, विष्णुपुरा, महावीरपुरा, छत्रसालपुरा और रैदासपुरा आदि शामिल रहे। पानी की समस्या दिनोंदिन गहराती जा रही है। टैंकर से जलापूर्ति हो रही है, लेकिन नाकाफी साबित हो रही है। हैंडपंप खराब होने से भी स्थितियों में सुधार नहीं हो पा रहा है।