फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की दर्दनाक मौत, बालिका के बाल झुलसे

Sun, 11 Sep 2022 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

कस्बा बालाबेहट निवासी गनपत कुशवाहा शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे परिजनों के साथ खेत पर उड़द की फसल की कटाई करा रहा था, इसी दौरान अचानक से मौसम बदलने लगा और आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ तेज बारिश होने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर जिले के थाना बालाबेहट अंतर्गत कस्बा बालाबेहट निवासी गनपत कुशवाहा (25) पुत्र अमोल कुशवाहा शुक्रवार की शाम को खेत में उड़द की कटाई कर रहे किसान पर तेज हवा व बारिश होने के बीच अचानक बिजली गिर गई, जिससे उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं खेत में किसान के एक रिश्तेदार की बालिका के बाल झुलस गए।
विज्ञापन


कस्बा बालाबेहट निवासी गनपत कुशवाहा शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे परिजनों के साथ खेत पर उड़द की फसल की कटाई करा रहा था, इसी दौरान अचानक से मौसम बदलने लगा और आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ तेज बारिश होने लगी। अचानक से बादलों की गड़गड़ाहट के साथ खेत में बिजली गिर गई, इससे गनपत बुरी तरह झुलस गया और पास में ही उसके रिश्तेदार की आठ वर्षीय बालिका के बाल भी झ़ुलस गए।

कुछ देर बाद जब परिजनों ने देखा तो गनपत झुलसी अवस्था में खेतों में गिर पड़ा था, जबकि पास में खड़ी आठ वर्षीय बालिका के बाल झुलस चुके थे, हालांकि बालिका के शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


परिजन गनपत को तत्काल बालाबेहट में ही अस्पताल ले गए, जहां अस्पताल बंद होने के कारण परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बुआ के बेटे राकेश कुशवाहा ने बताया कि मृतक का एक बेटा और छह माह की एक बेटी है। उसके दादा के नाम खेती की जमीन है, जिसके चलते वह पुस्तैनी जमीन पर खेती और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें