फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराने वाली भारत गौरव यात्रा का ललितपुर में होगा स्टॉपेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भारत गौरव विशेष ट्रेन से सात ज्याेतिर्लिंग की यात्रा कराई जाएगी। आईआरसीटीसी इसका संचालन कर रहा है। ललितपुर स्टेशन पर भी इस ट्रेन का स्टॉपेज होगा। इससे श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भामाशंकर के दर्शन कराए जाएंगे।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) भारत गौरव विशेष ट्रेन का संचालन कर रहा है। यह एक धार्मिक पर्यटन एक्सप्रेस ट्रेन होगी, इस ट्रेन में कुल 767 सीटें होगीं, जिसमें सेकेंड एसी में 49 सीटें, थर्ड एसी में 70 सीटें व स्लीपर में कुल 648 सीटें होंगी। 22 मई से इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा, जो दो जून तक चलेगी। इसके लिए तीन पैकेज बनाए गए हैं, जिसमें एसी, नॉन एसी यात्रा के अलावा नाश्ता, दोपहर का खाना, रात्रि का भोजन एवं स्थानीय भ्रमण के लिए एसी व नान एसी बसों की व्यवस्था शामिल रहेगी। स्लीपर क्लास में प्रति व्यक्ति 22 हजार 150 रुपये, थर्ड एसी का 36 हजार 700 रुपये, सेकंड एसी में प्रति व्यक्ति 48 हजार 600 रुपये निर्धारित किया गया है। इस पैकेज में खाना व घूमना शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनाें से हो सकती है यात्रा
इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए रेलवे ने स्टॉपेज निर्धारित किया है। ललितपुर के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी में इस ट्रेन का स्टॉपेज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें