फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक का वेतन रोका

Tue, 02 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी मंडल डा. सविता दुबे ने 13 मई को बानपुर पीएचसी में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. पूजा गुप्ता की लोकेशन जानने के लिए उनके मोबाइल पर फोन किया था, लेकिन डा. गुप्ता का मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्पष्टीकरण के निर्देश दिए थे। इस पर 18 मई को दोपहर सवा बजे अपर निदेशक झांसी ने डा. पूजा गुप्ता की लोकेशन जानने के लिए दोबारा फोन किया, इस बार भी उनका मोबाइल बंद पाया गया, जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार ने तत्काल प्रभाव से महिला चिकित्सक का वेतन रोकने के निर्देश दिए, साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें