फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को तिल व उड़द का उन्नत बीज हुआ वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से वृहद पौधरोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को खरीफ फसलों का बीज वितरण किया गया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. दिनेश तिवारी ने किसानों से गुणवत्ता युक्त बीज का प्रयोग, फसल चक्र, जल संरक्षण, एकीकृत कीट व बीमारी प्रबंधन विषयों पर चर्चा की। साथ ही भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान द्वारा वित्त पोषित एससीएसपी योजनांतर्गत अनुसूचित जाति के 30 किसानों को उड़द का छह किलो ग्राम प्रति एकड़ की दर से व 10 किसानों को तिल का दो किलो ग्राम प्रति एकड़ की दर से उन्नत बीज दिया गया। सह निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता ने घर में छायादार व अधिक ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नींबू, अमरूद, आंवला, शरीफा के बागों में सघन खेती करने की तकनीकी की जानकारी दी। समय-समय पर कटाई-छटाई व उनकी कैनोपी में रिंग बनाकर उर्वरक देने की बात बताई। डॉ. एनके पांडेय, डॉ. नितिन यादव, डॉ. सरिता देवी ने ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। अंत में जाखलौन, दैलवारा, खाईखेरा, सिलगन, खिरियामिश्र आदि के कृषकों को नीम, सागौन, शीशम, मुनगा, जामुन, शरीफा के एक हजार पौधे वितरित किए गए। इस दौरान प्रभुदयाल, घनश्याम, लक्ष्मन, जयराम, रवि अहिरवार समेत 70 किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें