संवाद न्यूज एजेंसी
ङोगराखुर्द-ललितपुर। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचे, इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वह रविवार को विकास खंड मड़ावरा के ग्राम पंचायत मकरीपुर एवं बछरई में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
श्रम सेवायोजन राज्यमंत्री ने कहा कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का बदलाव हुआ, इसकी कहानी उनकी जुबानी सुनी जाए। संकल्प यात्रा के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को क्या लाभ हुआ, इसकी जानकारी भी ली जा रही है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, खण्ड विकास अधिकारी सौरभ वर्णवाल, ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक दुबे, सोनू चौबे, राजेश राजौरिया, लालू टोटे, भगवान सिंह निरंजन, भरत सिंह, पदम पटेल, राजीव पटेल, राजेंद्र पटेल, रामसेवक, गिन्नी राजा, जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
संकल्प यात्रा में दी योजनाओं की जानकारी
पूराकलां। रविवार को विकसित सकंल्प यात्रा पूराकलां और ग्राम विजयपुरा पहुंची। छोटे बाबा मेला मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख गोलू राजा ने कहा कि सभी लोग सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार ने कहा कि पूरे जनपद का विकास हो रहा है। कार्यक्रम में उमाशंकर भौडेले, दिवाकर चौबे, राजू चौबे बौलारी, रवि दीक्षित सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहें। संचालन राजू लिटौरिया तालबेहट ने किया। संवाद