फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे: संयुक्त सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम बद्यौरा व पटौरा खुर्द में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयुक्त सचिव भारत सरकार ने योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से वार्ता कर उनका अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक आयोजन में संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक आयोजन में ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, प्राथमिक विद्यालय के प्रधान, समूह सखी, बीसी सखी, एएनएम आदि अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, देवेंद्र गुरु, रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, श्याम बिहारी कौशिक, जितेंद्र रिछारिया, विक्रांत रावत, निहाल राजपूत पटोरा, सोनसिंह, मानसिंह, सूरज चौधरी, सुनील वैद्य, नारायण सिंह सेंगर, कैलाश साहू, शैलेंद्र सिंह, साहब सिंह, ब्रजकिशोर चचोदिया, राजेश दुबे, सोनू चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें