फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 134 रूटों पर नहीं मिल सकेगा मुफ्त यात्रा का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शासन ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है, लेकिन यहां बसों की कमी के कारण 134 रूटों पर इसका लाभ नहीं मिल सकेगा। महज झांसी से ललितपुर मार्ग पर ही रोडवेज बसों के चलने से तीन तहसीलों व पांच ब्लाॅकों की बहनें निशुल्क यात्रा की सुविधा से वंचित रह जाएंगी।
रक्षाबंधन पर बहनें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों में 24 घंटे मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी। लेकिन, जिले में रोडवेज बसों की कमी के चलते महिलाओं को इसका विशेष लाभ नहीं मिल सकेगा। वर्तमान में यहां महज पांच बसों का संचालन हो रहा है। ये सभी बसें झांसी से ललितपुर बस स्टैंड तक ही संचालित होती हैं। ललितपुर से तहसीलें, ब्लॉक और ग्रामीण क्षेत्र रोडवेज बसों से वंचित हैं। इन क्षेत्रों की महिलाएं व बहनें अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन

-
वर्ष 2015 में चलती थीं 20 रोडवेज बसें
यहां वर्ष 2015 में परिवहन निगम की 20 लोहिया बसें चलाई गई थीं, जो झांसी से ललितपुर होकर सभी तहसीलों व ग्रामीण क्षेत्रों तक जाती थीं। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते बसों की संख्या घटती गई। अब इनमें से मात्र चार बसें ही चल रही हैं, जबकि एक अन्य बस ललितपुर से लखनऊ के लिए चल रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी बस नहीं चल रही है।
-
तीन तहसीलों और तीन ब्लॉक में एक भी नहीं
यहां की तीन तहसीलों महरौनी, मड़ावरा और पाली क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र तो दूर मुख्यालय तक भी रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। ब्लॉक बार, जखौरा, बिरधा मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसें नहीं चल रही हैं।
-
तहसील महरौनी व मड़ावरा क्षेत्र रोडवेज बसों से वंचित हैं। बहनों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा नहीं मिल सकेगी। इन रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू कराया जाए।
विज्ञापन

- नेहा बाजपेयी, प्रधान, ग्राम पंचायत निवारी
-
शासन ने रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है, लेकिन जब बस ही नहीं है तो सुविधा कैसे मिल सकेगी। बुढ़वार से बस सेवा का संचालन कराया जाए।
- रामदेवी यादव, प्रधान, ग्राम पंचायत पटौरा
-
झांसी-ललितपुर रूट पर पांच बसें दौड़ रही हैं। शेष रूट पर परमिट के लिए आवेदन किया है। अनुमति मिलने पर संचालन किया जाएगा।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज डिपो, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें