फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेत में पानी दे रहे बीडीसी सदस्य की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गेहूं की फसल में पानी देते समय क्षेत्र पंचायत सदस्य की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के ममेरे भाई ने पानी देते समय ठंड लगने से मौत होने की बात कही है।
कस्बा बांसी के क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे सुरेश कुशवाहा (30) के ममेरे भाई मनोज कुशवाहा ने बताया कि सुरेश शुक्रवार की दोपहर अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी देने के लिए गया था। वह दिनभर व देर तक सिंचाई करता रहा। देर रात करीब दो बजे अचानक सुरेश की हालत बिगड़ गई। सुरेश ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिवार वाले खेत में पहुंचे तो सुरेश अचेतावस्था में मिला। आनन फानन में परिजन उसे कस्बा बांसी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने सुरेश की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल ले जाने की बात कही। परिजन सुरेश को लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। वे ग्राम लखनपुरा के पास पहुंचे थे कि सुरेश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार युवक की मौत का सही कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि सुरेश काफी समय से बीमार चल रहा था और उसे लीवर संबंधी बीमारी भी थी। हालांकि, विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि सुरेश की मौत ठंड से हुई थी या बीमारी से।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तीन एकड़ जमीन पर करता था खेती किसानी
मृतक सुरेश कुशवाहा चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। वह तीन एकड़ भूमि पर खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। अब सुरेश की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।

युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत किन कारणों के चलते हुई, इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।
मनोज कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना जखौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें