बरसात से पहले नालों और नालियों की सफाई का अभियान शुरू हो गया है। वार्ड नंबर 24 में सफाई कराई गई है। अब रोस्टर के अनुसार पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आमतौर पर बीस जून से पहले नालों की सफाई का काम पूरा करने के निर्देश है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। अब इस कार्य में तेजी आ गई है और शहर भर में सभी नालियों और नालों की सफाई कराई जाएगी, इसके लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।