शहर में बरसात शुरू होते ही कीचड़ और गंदगी पसरने लगी है। देवगढ़ रोड रेलवे क्रासिंग, सिद्धन रोड, पनारी रोड समेत कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर कीचड़ के कारण लोगों का आना- जाना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। कीचड़ के कारण लोगों को रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है। न तो इन रास्तों में डसट डलवाई गई है और न ही पानी की निकासी का इंतजाम किया गया है, इस कारण पूरे रास्तों में कीचड़ ही कीचड़ हो गया है। बरसात की सीजन इन क्षेत्रों के निवासियों के लिए बड़ा मुसीबत भरा साबित होगा।