फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बांसी पुल : 15 सालों से सालभर में चार माह ही आवाजाही, आठ माह भरा रहता पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवारा (ललितपुर)। चौंकिए नहीं। अपने जनपद में एक ऐसा पुल भी है, जिसपर सिर्फ चार माह ही आवाजाही होती है। आठ माह इस पुल पर पानी भरा होता है। इससे ग्रामीणों को पांच किमी घूमकर बांसी जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल की यह हालत 15 सालों से है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अफसरों को इस समस्या के बारे में बताया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कस्बा बार से बांसी के बीच बसतगुवां के पास शहजाद नदी पर करीब छह दशक पहले पुल बनाया गया। यह नीचा होने के कारण अक्सर पानी में डूबा रहता है। पहले इसी पुल से लोगों का आवागमन होता था। लेकिन शहजाद नदी में पानी भरने से पंद्रह सालों से पुल पर साल के आठ माह तक पानी भरा रहता है। गर्मियों में नदी में पानी कम होने पर ही पुल से आवाजाही हो पाती है। वहीं, पुल पर पानी रहने से यह जर्जर भी हो गया है।

विद्यार्थियों को भी असुविधा, व्यापार भी हो रहा प्रभावित
पुल पर पानी भरा होने से ग्रामीणों को आठ माह तक पांच किमी घूमकर जाना पड़ता है। इससे बांसी और ललितपुर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पैसे ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, व्यापारियों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


33 गांवों के लोग परेशान, नया पुल बनाने की मांग
बार-बांसी मार्ग पर नया पुल न बनने से 33 गांवों के लोग परेशान हैं। ये गांव बस्तगुवां, मथुरा डांग, सेमरा डांग, बरौदा डांग, पुलवारा, धमना हैं। वहीं, बम्हौरी खड़ैंत, बार, लड़वारी, ठाठखेरा, बस्त्रावन, पारौन, धनगौल, चुनगी, गैंदोरा समेत करीब डेढ़ दर्जन गांवों के ग्रामीणों को भी दिक्कत हो रही है। गांव बरसैयंया बार के रवि प्रकाश और गांव जिजरवारा के भगवत प्रसाद दुबे ने नया पुल बनाने की मांग की है।

लोकसभा चुनाव से पहले पुल को उच्चीकृत कर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस संबंध में सीएम से मिल भी चुका हूं। उम्मीद है कि जल्द ही पुल बनवाने की स्वीकृत मिल जाएगी। - रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें