ललितपुर। शनिवार को वट सावित्री का पर्व श्रद्घा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। सुबह से ही महिलाएं बरगद की पूजा करने के लिए मंदिरों में पहुंचने लगी थीं। तुवन मंदिर, ललितेश्वरी मंदिर, महावीरपुरा स्थित हनुमान मंदिर में महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई। ऐसी मान्यता है कि सावित्री ने अपने पति के प्राण बचाने के लिए यह व्रत रखा था, तभी से इस व्रत को मनाने की परंपरा चली आ रही है।