फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कार पलटने से बांसी के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी (ललितपुर)। खुजराहो-छतरपुर हाईवे पर कार पलटने से बांसी के युवक की मौत हो गई। युवक अपनी ससुराल पन्ना गया था और अपने साले के साथ जा रहा था कि नील गाय कार के सामने आ गई। बांसीका सत्येंद्र सिंह बुंदेला (34) मध्य प्रदेश के पन्ना शहर अपनी ससुराल गया था। बृहस्पतिवार रात वह अपने साले और उसके दोस्तों के साथ कार से खुजराहो- छतरपुर हाईवे से जा रहा था। कार के सामने नील गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में कार हाईवे किनारे पलट गई। सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। जबकि कार चालक की हालत नाजुक है। कार में सवार अन्य लोग भी घायल हो गए। सत्येंद्र बुंदेला की मौत की खबर बांसी पहुंची तो यहां कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन मौके के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार शाम को सत्येंद्र का शव कस्बा बांसी पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें