फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बानपुर ने महाराजपुर को हराकर सेमी फाइनल में किया प्रवेश-

विज्ञापन
बानपुर में मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथिगण। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बानपुर (ललितपुर)। कस्बा बानपुर के महाराजा मर्दन सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में अंतरराज्यीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को खेले गए तीसरे मैच में महाराजा मर्दन सिंह क्रिकेट क्लब बानपुर ने महाराजपुर को 23 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। महाराजा मर्दन सिंह क्रिकेट क्लब बानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 148 रन बनाए। जवाब में 149 रन का पीछा करते हुए महाराजपुर की टीम 125 रन पर आलआउट हो गई। बानपुर के शकुल को शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। शुक्रवार का मैच डीसीए गर्ल्स ललितपुर व डीसीए गर्ल्स टीकमगढ़ के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें