फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मौसम का बिगड़ा मिजाज, फसलें नष्ट होने की आशंका से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दो दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। सोमवार रात्रि में तालबेहट, बार व जखौरा क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मंगलवार को भी बादल छाए रहे। किसानों का कहना है कि अब बारिश के साथ हवा चली तो फसलें पूरी तरह चौपट हो जाएंगी।
विज्ञापन

दलहनी फसलें पकने की कगार पर हैं। इन्हें साफ मौसम की आवश्यकता है। गेहूं व जौ में भी बालियां आ गई हैं। बीते माह मौसम खराब होने से दलहनी फसलें प्रभावित हुई थीं। ऐसे में किसानों की उम्मीद गेहूं की फसल पर ही लगी हुई है। लेकिन, दो दिन से मौसम के बिगड़े मिजाज ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। मटर की फसल तो कुछ स्थानों पर तैयार हो गई है, वहीं मसूर में फलियां आ गई हैं। ऐसे में बारिश व हवा चलती है तो फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी। गेहूं की फसल भी हवा व बारिश होने से गिर सकती है।
विज्ञापन

-
गेहूं की फसल में बालियां आ गई हैं। बारिश के साथ हवा चलने से फसल तिरछी होकर गिर जाएगी।
- प्रेम कुशवाहा
-
पहले ही मौसम से फसलें प्रभावित हो गई हैं। अब हवाएं चलीं तो गेहूं की फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।
- द्वारिका प्रसाद दुबे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें