फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ...लाज रख लेते हैं हर एक जगह पर बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। सूफी संत हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह पर उर्स के तीसरे दिन जायरीनों का तांता लगा रहा। लोगों ने बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। मशहूर फनकार सरफराज चिश्ती की कव्वालियों ने ऐसा जादू बिखेरा कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए। देर रात तक श्रोता कव्वालियों का लुत्फ उठाते रहे।
मंगलवार रात सजी महफिल में सहरी तक खुदा और नवी की शान में मनकवत पढ़ी गई। गजल का भी दौर चला। सरफराज चिश्ती समां बांधे रहे। उन्होंने नात ए हम्द और नाते पाक पढ़ी। उन्होंने जैसे ही बाबा सदन की शान में पढ़ा- मुझको मोहताज किसी का नहीं होने देंगे सदनशाह बाबा, लाज रख लेते हैं हर एक जगह पर मेरी सदनशाह बाबा, मिटाने वाले तो कब का मिटा देते, बचाने वाले साथ साथ रहते हैं लाज रख लेते हैं मेरे सदनशाह बाबा... श्रोता भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

कव्वालियों का सिलसिला बुधवार सुबह तक चलता रहा। मंच का संचालन महासचिव मोहम्मद नसीम, शकीर अली व अरमान कुरैशी ने किया। आभार नायाब सदर अब्दुल रहमान कल्ला ने व्यक्त किया। इस मौके पर दरगाह के खादिम रजाव अली शाह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
...............
फोटो-15
कमेटी ने किया अतिथियों का स्वागत
राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मध्यप्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा, पूर्व जज शिशिरकांत चौबे, असलम कुरैशी का कमेटी के पदाधिकारियों ने पगड़ी बांध व बैज लगाकर स्वागत किया।

मेला क्षेत्र में लगे झूलों पर बढ़ी भीड़
दरगाह परिसर में लगे झूलों पर बच्चे और बड़े खूब आनंद ले रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ चकरी झूला, जिकजैक, नाव झूला, ट्रेन झूला पर रही। रंगबिरंगी लाइटों के बीच लोग देर रात तक झूला झूलते रहे।

-खाजा और हलवा की खूब हुई बिक्री
मेला क्षेत्र में खाजा और हलवा की सजी दुकानों पर देर रात तक बिक्री होती रही। दूरदराज से आए लोगों ने खाजा और हलवा की जमकर खरीदारी की। गत वर्ष खाजा और हलवा 160 रुपये किलो था, जो इस बार बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन


-फोटो-16
कपड़ा, बर्तन, क्रॉकरी और चूड़ी की दुकानों पर रही भीड़
यहां लगी अस्थायी दुकानों में कपड़ा, बर्तन, क्रॉकरी और चूड़ियों की दुकानों पर खासी भीड़ नजर आई। लोगों ने देर रात तक जमकर खरीदारी की और मेले का लुत्फ उठाया। चार दिनों के मेले में करीब 10 लाख का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें