फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्टॉफ को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर आयाम देने के मामले में चार आयुष्मान आरोग्य मंदिर /हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्राप्त होने पर उनके कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधाएं दें और अन्य स्वास्थ्य इकाइयां भी इससे सीख लें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य इकाइयों की गुणवत्ता को सुधार कर बेहतर सेवाएं देने लिए एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र) की योजना चलाई गई है। इसमें सात मानकों पर टीम द्वारा जांच की जाती है। सर्वे में चार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को एनक्यूएएस की सौगात मिली थी। शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने कहा कि यह सभी के सहयोग से संभव हुआ। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमालपुर, कचनौंदा, रजवारा, कड़ेसरा आदि के अधिकारियों व कर्मचारियों को अतिथियों ने प्रशस्तिपत्र वितरित किया। कार्यक्रम में डीसीएमओ डॉ. अशीष अग्निहोत्री, डॉ. अमित तिवारी, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. तारिक, डीपीएम रजिया, डीसीपीएम गणेश तेंगुरिया, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें