फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 34 वर्षों से किराये के मकान में चल रहा आयुर्वेदिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। महरौनी नगर में टीकमगढ़ रोड स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय 34 वर्षों से किराये के मकान में चल रहा है। 15 बेड के इस अस्पताल में सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। स्टाफ की कमी के चलते यहां मरीजों को पर्याप्त उपचार नहीं मिल पा रहा है।
1990 से चल रहे राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में न पर्याप्त चिकित्सक हैं न ही फार्मासिस्ट। 15 बेड का अस्पताल होने के चलते यहां एक महिला व एक पुरुष डॉक्टर की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन सिर्फ एक महिला चिकित्सक श्रद्धा जैन की ही तैनाती है। वह भी विभागीय कार्यों के चलते अक्सर बाहर रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मरीजों को सही से उपचार नहीं मिल पाता। फार्मासिस्ट की कमी से मरीजों को वार्ड ब्वॉय ही दवाइयों का वितरण करता है। पीने का पानी भी पीने योग्य नहीं है, इस वजह से यहां आने वाले मरीजों को पानी के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। चिकित्सालय पर एक डॉक्टर सहित एक वार्ड ब्वॉय, एक स्वीपर और एक चौकीदार कुल चार की ही तैनाती है, जबकि यहां 15 कर्मियों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें