फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कुत्तों से बचें... प्रति माह 625 लोगों को कर रहे जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कुत्तों के काटने के मामले में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन लगभग 25 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा है। इस तरह महीने में 625 लोगों को इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इंजेक्शन की डोज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
कुत्ते खूंखार होते जा रहे हैं। उनके काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई क्षेत्रों में कुत्तों को देखकर ही भय लगने लगा है। बच्चे समेत बड़ों में भी भय का माहौल है। सड़क पर अधिक कुत्ते देख लोग रास्ता तक बदल लेते हैं। कुत्ते के काटने से जख्मी प्रतिदिन लगभग 13 मरीज मेडिकल कॉलेज में पंजीयन कराकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा रहे हैं। यहां मरीजों को घंटों तक बारी आने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। यही हाल ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी बना हुआ है। प्रत्येक सीएचसी पर प्रतिदिन करीब 12 मरीज एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

-
लगाने पड़ते हैं चार इंजेक्शन
कुत्ते के काटने पर मरीजों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया जाता है। प्रत्येक मरीज को चार-चार इंजेक्शन लगाए जाते हैं। पहला इंजेक्शन पहले दिन या दूसरे दिन, इसके बाद तीसरे दिन, सातवें और 28वें दिन इंजेक्शन लगाए जाते हैं।
विज्ञापन

-
कुत्ते ने हमला कर बुजुर्ग की ले ली थी जान : बानपुर में 27 मई 2022 की रात कस्बा निवासी 86 वर्षीय राजेंद्र सिंह के कमरे में मोहल्ले का एक कुत्ता घुस गया और उन पर हमला कर शरीर में कई जगहों पर काट कर लहूलुहान कर दिया था। उनकी मौत हो गई थी।
-
सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर एंटी रैबीज के पर्याप्त इंजेक्शन हैं। मरीजों के आने पर पंजीयन कर क्रम के अनुसार लगाए जा रहे हैं।-डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें