बानपुर। कस्बा निवासी शिवकुमार ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 28 मई को उसकी कार घर के बाहर टिनशेड के नीचे खड़ी थी। रात करीब 11:12 बजे अज्ञात लोग कार पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश कर रहे थे तभी परिवार के लोगों के जाग जाने व शोर मचाने पर वह लोग जाग गए और बाहर जाकर देखा कि कार के पहियों के पीछे लगी रबड़ में आग सुलग रही थी। आग को पानी डालकर बुझाया। इससे पहले बीते साल 17 जनवरी को मेडिकल स्टोर में आग लगाई गई थी जिससे लाखों का नुकसान हुआ था। कार में आग लगाने की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। वीडियो में दो लोग बाइक से आकर कार पर पेट्रोल डालते हुए आग लगा रहे थे। पीड़ित ने घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद