फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: माता-पिता सहित किशोरी पर हमला, दो महिलाओं सहित 11 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। किशोरी के कपड़े फाड़ने और उसे बचाने आए माता-पिता सहित किशोरी को पीटकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत 11 पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
थाना सौजना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 10 अप्रैल की दोपहर उसकी 16 वर्षीय भतीजी खेत पर फसल की रखवाली कर रहे अपने माता-पिता को खाना देने जा रही थी। खेत के पास विपक्षियों ने किशोरी को पकड़ लिया और गालीगलौज कर उसके कपड़े फाड़ दिए। चीख-पुकार सुनकर जब माता-पिता बचाने के लिए पहुंचे तो विपक्षियों ने उनके साथ लाठी-डंडा से हमला कर दिया। हमले में किशोरी, उसके पिता व माता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोपी तीनों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायलों को डायल-112 के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी भेजा गया था। यहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में किशोरी के चाचा की तहरीर पर दो महिलाओं सहित 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है।
विज्ञापन


घटना से पूर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना से पूर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो गांव का बताया जा रहा है और इसमें दो पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए वाद-विवाद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल अब पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


विपक्षी ने घायल के परिजनों पर 2023 में एक मुकदमा दर्ज कराया था। वारंट जारी होने पर घायल के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश थी। इसी के चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। छेड़छाड़ की कोई घटना नहीं हुई है। घायल अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए छेड़छाड़ की बात को जोड़ रहे हैं। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। - अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें