ललितपुर। जिला स्पोटर्स स्टेडियम में पूर्व विधायक स्वर्गीय रणवीर सिंह की स्मृति में आयोजित बुन्देलखण्ड चैम्पियन टीवीएस कप फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा मैच लखनऊ और अतर्रा टीमों के मध्य खेला गया। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में अतर्रा की टीम ने यह मैच 4-3 से जीत लिया।
टूर्नामेंट के दौरान पहले हाफ में लखनऊ व अतर्रा के बीच रोमांचक मैच हुआ। अंतिम निर्णय पेनाल्टी शूट आउट का लिया गया, जिसमें अतर्रा के सौरभ ने दो शूट करके अपनी टीम को 4-3 से विजयी बनाया। टूर्नामेंट के दौरान जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मनमोहन जडिय़ा, प्रताप विक्रम सिंह, डाॅ आनन्द विश्वास, अमिताभ तिवारी व आनंद दुबे सचिन नरया, मिर्जा फहीम इकबाल बेग, धनंजय यादव, इशराक खान, आदित्य नरया, पुष्पेन्द्र घावरी, वैभव विक्रम आदि मौजूद रहे।