संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने और मतदाताओं को भयमुक्त मतदान करने को प्रेरित करने के लिए मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स ने विभिन्न मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया।
मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और पैरामिलिट्री फोर्स ने मोहल्ला चौका बाग, गोविंद नगर, रावतयाना, नदीपुरा, चौबयाना, रावरपुरा, महावीरपुरा, कटरा बाजार, घंटाघर, सावरकर चौक, आजाद चौक, गोविंद नगर तिराहा, टेल्को मैदान में फ्लैग मार्च व एरिया डॉमिनेशन किया। मिश्रित आबादी, संवेदनशील स्थानों पर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने को जागरूक किया। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।