ललितपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा का स्थानांतरण जनपद कन्नौज किया गया है, उनके स्थान पर विशेष कार्य अधिकारी अमेठी अशोक कुमार सिंह (सप्तम) को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर जिले में तैनाती दी गई है। वहीं, विकास कुमार(द्वितीय) विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बरेली को विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एससी एसटी कोर्ट के पद पर तैनाती की गई है, अभी तक इस कोर्ट का कार्य देख रहे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील सिंह अब दस्यु प्रभावित विशेष न्यायाधीश का पद संभालेंगे। संवाद