बार वन्य क्षेत्र में तैनात वन दारोगा तौहीन अहमद, वन रक्षक अशोक पुरोहित, वाचर कम्मोदी, नारायण दास और देवसिंह के साथ मंगलवार को चंदन वन में गश्त कर रहे थे। काफी अंदर पहुंचने पर शाम लगभग चार बजे वन विभाग की टीमों को पेड़ों के काटे जाने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो पांच लोग बेशकीमती चंदन के पेड़ काट रहे थे। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करके तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो लोग भागने में सफल हो गए। पकड़े गए लोगों ने वन दरोगा को अपने नाम रामगोपाल राजपूत निवासी ग्राम बम्हौरी सहना, बब्लू एवं ननू कुशवाहा निवासीगण ग्राम बमनगुवां थाना बार बताए। उनके कब्जे से दो दर्जन से अधिक चंदन के पेड़ के टुकड़े बरामद किए गए हैं। पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।