फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर पकड़ा

विज्ञापन
पाली थाने मे रखा बालू से भरा ट्रैक्टर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली। कस्बा पाली में अवैध बालू का कारोबार चल रहा है। उपजिलाधिकारी ने शनिवार को बालू से भरा एक ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर खनिज विभाग को अवगत करा दिया है। शनिवार की सुबह जाखलौन मार्ग से पाली की ओर आ रहे बालू से भरे एक ट्रैक्टर को एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने रोका और उसे बालू से संबंधित अभिलेख दिखाने को कहा, लेकिन वह अभिलेख नहीं दिखा सका। इस पर एसडीएम ने मौके पर पुलिस को बुलाकर बालू से भरे ट्रैक्टर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को भी सूचित कर दिया गया। बालू से भरा ट्रैक्टर एक स्थानीय नेता का बताया जा रहा है, जिसको लेकर सिफारिशों के दौर भी चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें