फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सुधरने लगीं व्यवस्थाएं, पैथालॉजी में बढ़ाईं गईं सुविधाएं

Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं समेत अन्य सुविधाओं में सुधार हो रहा है। अमर उजाला की खबर के बाद सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसमें जिला अस्पताल की पैथालॉजी में समय बढ़ाया गया तो अन्य सुविधाएं भी बढ़ाईं गईं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित एनसीडी सेल में डेढ़ माह से ग्लूकोज स्ट्रिप की कमी से शुगर की जांच बंद पड़ी थी। अमर उजाला ने 19 नवंबर को पेज चार पर जिला अस्पताल में डेढ़ माह से नहीं हैं ग्लूकोज स्ट्रिप खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने ग्लूकोज स्ट्रिप एनसीडी सेल में उपलब्ध कराए दिए, जिसके बाद अब जांच शुरु हो गई है।
वहीं अस्पताल में लंबे समय से ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा था। अस्पताल प्रशासन सिलेंडर लेकर मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहे थे। अमर उजाला ने 24 नवंबर को पेज दो पर ऑक्सीजन प्लांट की टूटी सांस, बाहर से आ रहे सिलिंडरों से चल रहा काम, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। शनिवार को प्राचार्य के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने ऑक्सीजन प्लांट का मॉक डि्रल किया। इसमें ऑक्सीजन के प्रेशर, फ्लो समेत अन्य जांच की गई, जिसमें सब कुछ सही पाया गया। वहीं जिला अस्पताल की पैथालोजी में सैंपल लेने के समय में वृद्धि कर दी गई है। अब सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीनाथ ने दो पालियों में अलग-अलग टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


सुरईघाट तक सड़क निर्माण कराया
ललितपुर। लंबे अरसे से खिरकापुरा हाईवे से सुरईघाट तक सड़क जर्जर हालत थी, इससे लोगों को वाहन तो दूर सुविधा से पैदल चलना तक दूभर था। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित किए। इसके बाद नगर पालिका ने सड़क का निर्माण करा दिया है। अब कांशीराम कॉलोनी समेत अन्य राहगीरों को आवाजाही की सुविधा हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें