फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छह दिन बाद खुले आरोग्य मंदिर, 720 मरीजों ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मंगलवार को सातवें दिन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के कार्य पर लौटने के बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हुईं। 720 मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन

28 अगस्त से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे थे। लगातार छह दिनों से आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई थीं। मरीज बिना उपचार कराए वापस हो रहे थे। विभाग के भी कई कार्यक्रम प्रभावित हो रहे थे। हड़ताल खत्म होने पर मंगलवार को सभी 94 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गईं। सीएचओ संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय मिशन निदेशक के आश्वासन के बाद सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपने कार्य पर वापस आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें