फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टेबल टेनिस बालिका वर्ग में अर्निका व दिव्यांशी ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
स्वागत करते लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन की संभागीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मथुरा में हुई थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन की संभागीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत टेबल टेनिस बालिका वर्ग में जनपद के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय दो की छात्राओं को गोल्ड, दो को ब्राउंज और दो को सिल्वर मेडल मिला। बुधवार को छात्राओं का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या मिनी वर्मा ने विजेता छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल शिक्षक राज नारायण ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की संभागीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय विद्यालय-2, मथुरा रिफाइनरी नगर मथुरा में किया गया। जिसमें पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की आठ छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्ग में प्रतिभाग किया जिसमें छह-छात्राओं ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया। आयुवर्ग अंडर 14 में अर्निका शर्मा प्रथम को गोल्ड मेडल, मौली जैन तृतीय को ब्राउंज मेडल, अंडर 17 में आयुषी राजे द्वितीय को सिल्वर मेडल, अंडर 19 में दिव्यांशी द्विवेदी प्रथम को गोल्ड मेडल, अक्षरा वर्मा द्वितीय स्थान को सिल्वर मेडल और अविका जैन तृतीय स्थान को ब्राउंज मेडल मिला है। विद्यालय की आठ छात्राओं में से छह छात्राओं ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें