फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मोंठ रेलवे स्टेशन के पास डबल लेन ओवर ब्रिज को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी में एक नए ओवर ब्रिज बनने का रास्ता साफ हो गया। सरकार ने झांसी-कानपुर रेलखंड के बीच मोंठ रेलवे स्टेशन के पास नए ओवर ब्रिज के निर्माण को अपनी मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया गया। सेतु निगम अफसरोंं के मुताबिक प्रस्ताव को वित्तीय मंजूृरी भी मिल गई है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

मोंठ रेलवे स्टेशन के पास झांसी-कानपुर रेल खंड के किमी 1183/3 पर रेल समपार संख्या 150 पर दो लेन का ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। पिछले करीब दो वर्ष तक इस ओवर ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके बाद काफी समय तक प्रस्ताव अटका रहा। सोमवार को इस प्रस्ताव को सरकार ने मंजूर कर दिया। इसका निर्माण आरआईडीएफ योजना के अंतर्गत कराया जाएगा। इस पर कुल 29.12 करोड़ की लागत आएगी। प्रशासनिक मंजूरी के साथ ही सरकार ने पहली किस्त के तौर पर 5.51 करोड़ की धनराशि जारी कर दी। सेतु निगम अभियंताओं के मुताबिक प्रस्तावित ओवर ब्रिज दो लेन का होगा। उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम मुकेश कुमार के मुताबिक बजट मंजूर होने के बाद अब निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा। इस ओवर ब्रिज के निर्माण से समथर समेत आसपास के करीब चालीस से अधिक गांव के लोगों को फायदा होगा। इसके निर्माण हो जाने से समथर के आसपास टोड़ी, गोपुरा, लावन, बुढावली, बसोई, पचवाई, मंगरौला, महुआ टेरा समेत अन्य गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। अभी इस रेहोगा। अभी तक इस क्रॉसिंग के बंद होने से काफी देर तक गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इस वजह से घंटों जाम लग जाता है।

इनसेट
रेलवे की सात करोड़ की हिस्सेदारी
इस ओवर ब्रिज के निर्माण में रेलवे भी करीब सात करोड़ की हिस्सेदारी कर रहा है। ओवर ब्रिज के निर्माण में राज्यांश के तौर पर कुल 22.07 करोड़ रुपये मिलाए गए हैं जबकि रेलवे की ओर से 7.05 करोड़ का अंशदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें