फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशकों ने मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत

Sun, 27 Mar 2016 12:47 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
अनुदेशकों ने मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ललितपुर। अंशकालिक अनुदेशकों ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में अनुदेशकों ने इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है। अनुदेशकों ने ज्ञापन में कहा कि 25 फरवरी से लखनऊ में अनुदेशक लक्ष्मण मेला मैदान में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन, सरकार की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया है। ज्ञापन में कहा कि 30 मार्च तक अनुदेशकों के संगठन से मुख्यमंत्री की वार्ता नहीं हुई और कोई हल नहीं निकला तो एक अप्रैल को जिला मुख्यालय पर आत्मदाह करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में आलोक पाठक, देवेंद्र कुमार, जयदीप शेषा, दिनेश कुमार, अंशू नामदेव, जुबैर आलम, फिरोज खान, अरविंद कुमार, सोनाली सोनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें