एंटी करप्शन टीम झांसी ने बुधवार की दोपहर वसीयत चढ़ाने के नाम पर एक ग्रामीण से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल चम्मेल सिंह को रंगेहाथों पकड़ लिया। लेखपाल को कोतवाली लाया गया। यहां एंटी करप्शन टीम पूछताछ कर रही है।