फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। 22 फरवरी से आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग तेजी से तैयारियों में जुटा है। बोर्ड द्वारा पहुंचाई गई उत्तर पुस्तिकाओं को राजकीय इंटर कॉलेज से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 21400 और इंटरमीडिएट के 14662 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 50 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचाई जा चुकी हैं। उक्त उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ प्रश्न पत्र रखने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया जा चुका है। उक्त स्ट्रांग रूम सीसीटीवी से लैस है। यहां प्रश्नपत्र रखे जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं को राजकीय इंटर कॉलेज से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें