फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अंशुल, एंजिल, मिष्ठी, भाविता, आभा और पवित्र ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। नगर के दोनों मंदिरों में श्रवण संस्कृति संस्थान सांगानेर (जयपुर) राजस्थान के तत्वावधान में चल रहे नौ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सुबह पारस बीना व अनिकेत रमगढ़ा ने मंत्रोच्चार के मध्य अभिषेक-शांतिधारा की क्रियाएं कीं। आचार्य श्री के चित्र का अनावरण कर ज्ञानदीप प्रज्वलित किया। मंगलाचरण के बाद पाठशाला और शिविर के प्रति वक्ताओं ने आभार जताया। संयोजक डॉ. आलोक मोदी शास्त्री एवं पं. मुकेश शास्त्री के निर्देशन में आयोजित शिविर में विभिन्न परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया। रत्नकरण्डक, श्रावकाचार एवं इष्टोपदेश में अंशुल प्रथम, जितेंद्र और नीतू द्वितीय, पुष्पेंद्र और राजुल तृतीय रहीं। छह ढाला में आभा प्रथम, अंजना द्वितीय एवं अक्षरा तृतीय रहीं। बाल बोध में भाविता प्रथम, अवनि द्वितीय और पवित्र तृतीय रहे। मौखिक में भाविक प्रथम, आदित्य द्वितीय और आगम तृतीय रहे। भजन में एंजिल प्रथम, निमिषा द्वितीय, प्राशी तृतीय, कुर्सी दौड़ में मिष्ठी प्रथम, अवनि द्वितीय, वत्सल तृतीय रहे। पासिंग बॉल में पवित्र प्रथम, अर्चित द्वितीय और भाविक तृतीय स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार प्रदान किए गए। सकल दिगंबर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन विशाल पवा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें