महरौनी/ललितपुर। थाना सोजना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम क्योलारी के पास जमड़ार बांध के भराव क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे एक अज्ञात महिला का शव मिला। बांध के पास से निकले लोगों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी, जिस पर ग्राम प्रधान ने सोजना थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष के मध्य बताई गई है और वह हरे रंग की साड़ी पहने है। जबकि, बांध पर चप्पलें भी मिली हैं, जो महिला की ही होने की संभावना जताई जा रही हैं।