बानपुर। कस्बा बानपुर में साधन सहकारी समिति के वार्षिक अधिवेशन में वार्षिक आय- व्यय का लेखा- जोखा पेश किया गया। सचिव मान सिंह ने यह ब्योरा पेश किया। इसमें समिति लाभ में रही। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि सभी कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप किसान को अधिक से अधिक लाभान्वित करने का कार्य करें व योजना के अनुरूप आरओ प्लांट व स्पेलर लगाने हेतु कार्य करें। मोहन सिंह परमार ने कहा कि समिति लिखित प्रारूप पर समर्थन मूल्य से कम खरीद करने वाले बिचौलियों से किसान को बचाने हेतु सरकार को अवगत कराएं। डा आशीष रावत ने कहा कि समिति की तमाम समस्याओं के बारे में लिखित रूप से अवगत कराएं। मनोहर लाल पुष्पकार ने कहा कि किसानों को अपने सुझाव और शिकायतें बताना आवश्यक है। अपर जिला सहकारी अधिकारी मुलायम सिंह ने कहा कि जिले में बानपुर अग्रणी समिति में से एक है। इस मौके पर साधन सहकारी समिति अध्यक्ष चिमन लाल राजपूत, देवेंद्रकुमार गुप्ता, मनोहर लाल पुष्पकार, हरचरन नामदेव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, फूलसिंह यादव लंबरदार चकौरा, महादेव सिंह राजपूत, करन सिंह राजपूत, मुन्नालाल अहिरवार, जाहर सिंह छिल्ला आदि उपस्थित रहे। संचालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहावेंद्र प्रताप सिंह गहरवार ने किया।