फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय सहित छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बुधवार को कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। अधिकारियों ने व्यवस्था पर नजर रखी।
विज्ञापन

जनपद में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय और छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इनमें करीब 1.68 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बुधवार से बेसिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई। कक्षा एक की मौखिक, कक्षा दो का हिंदी, कक्षा तीन का सामाजिक विषय व कला संगीत, कक्षा 4, 5, 6,7, 8 का गणित और कला-संगीत का पेपर हुआ। परीक्षा ढाई घंटे की हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। परीक्षा 27 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें